शादी में खाना लाने में वेटर ने की देरी, गुस्साए युवक ने मार दी उसे गोली और फिर… – Aaj Tak

Feedback
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक शादी समारोह के दौरान वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सैनिक कॉलोनी में वेटर को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या को लेकर पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मुबारक उर्फ बादशाह के रूप में हुई है, जो आदर्श कॉलोनी के एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था. शुक्रवार रात उसे उसके ठेकेदार फकरुद्दीन के कहने पर सैनिक कॉलोनी में जय लखानी की शादी में काम करने के लिए भेजा गया था.
खाना लाने में देरी पर वेटर की हत्या
मृतक के चाचा और शिकायतकर्ता इमरान खान ने बताया कि शादी के दौरान मोहित नाम का एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था. उन्होंने वेटर मुबारक से कुछ खाने का सामान लाने को कहा जिसमें  थोड़ी देरी हो गई. इस पर मोहित और उसके दोस्तों ने मुबारक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.
जब मुबारक ने इसका विरोध किया, तो मोहित ने गुस्से में पिस्तौल निकालकर उसके सीने में गोली मार दी और वहां से भाग गया. गंभीर हालत में मुबारक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही दो टीमों का गठन किया और पांच घंटे के भीतर मोहित और मोनू नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी नवादा गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में सैनिक कॉलोनी में रहते हैं.
हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मोहित और मोनू बचपन के दोस्त हैं और डेयरी का काम करते हैं. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वो अपने दोस्त जय लखानी की शादी में शामिल होने सैनिक कॉलोनी आए थे. समारोह के दौरान मुबारक के साथ बहस हो गई, जिसके बाद मोनू के पास मौजूद पिस्तौल से मोहित ने गोली चला दी.
एसीपी (क्राइम) अमन यादव ने कहा, ‘हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News