Feedback
Agenda Aaj Tak 2024: गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को आजतक के कार्यक्रम एजेंडा आजतक के मंच पर थे. गृह मंत्री शाह ने ‘शाह है तो संभव है’ सेशन में जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर भी चर्चा की. केंद्र सरकार पर कश्मीर को लेकर कई आरोप लगते रहे हैं. हालांकि, गृह मंत्री ने बताया कि जम्मू कश्मीर की स्थिति अब बेहतर है. उन्होंने इस सवाल पर कि जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिलेगा, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में संसद में पहले ही बता चुका हूं कि उचित समय पर उचित निर्णय लिए जाएंगे.
लोकसभा चुनाव के बाद अपने पहले इंटरव्यू में जम्मू कश्मीर में आतंक की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल पर अमित शाह ने कहा कि दो करोड़ से ज्यादा यात्री जम्मू कश्मीर गए हैं. सिनेमाहाल खुला है. ताजिया का जुलूस निकला है. चुनाव में एक गोली नहीं चली. एक व्यक्ति मरा नहीं है और कहीं भी रीपोलिंग नहीं हुई.
यह भी पढ़ें: ‘उद्धव ठाकरे ने CM बनने के लिए हमारे और महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा किया’, बोले अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि हमने वादे को निभाया है और चुनाव भी हुआ है और एक पॉपुलर गवर्नमेंट वहां बैठी है. वही बताता है कि जम्मू कश्मीर में स्थिति बेहतर है. राज्य के दर्जे पर उन्होंने कहा कि जब उचित समय आएगा, हम वह दे देंगे. ये हमने संसद में कहा था. संसद चल रही है तब तो यहां और नहीं बता सकता.
5 साल में 75 साल जितना इन्वेस्टमेंट
गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद खत्म कब तक होगा? सवाल पर कहा कि 33 साल में पहली बार दो करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट जम्मू कश्मीर में गए हैं. 30 साल के बाद घाटी में सिनेमा हॉल खुले हैं. 33 साल के बाद पहली बार ताजिया का जुलूस निकला. आजादी के 75 सालों में जितना इन्वेस्टमेंट आया था, उतना इन्वेस्टमेंट इन पांच सालों में गया है.
चुनाव शांतिपूर्ण हुए!
गृह मंत्री ने शांतिपूर्ण चुनाव पर कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में चुनाव होते थे तो ढेर सारी हिंसा होती थी. लोकसभा का चुनाव हुआ, पंचायत चुनाव हुए और एक भी गोली नहीं चली. कहीं पर दोबारा चुनाव भी नहीं कराना पड़ा. इससे बेहतर उदाहण नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि जैसे ही हालात ठीक हुए, राष्ट्रपति शासन को हटाने का वादा था उसे हटाया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि वहां हालात अच्छे हैं.
यह भी पढ़ें: शिंदे जी के नाराज होने की कोई वजह नहीं, पहले से तय था कि सीएम चुनाव बाद चुना जाएगा
अमित शाह ने पूर्ण राज्य दिए जाने के किसी संभावित टाइमफ्रेम पर कहा कि टाइमफ्रेम संसद में दे दिया था कि जैसे ही स्टेटहुड देने का समय आएगा, तो उचित फैसले लेकर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बताना उचित नहीं होगा और संसद चल रही है तो बिल्कुल भी उचित नहीं होगा.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू