शास्त्रीनगर में ‘सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता: बच्चों ने कैनवास पर उकेरे विकसित भारत के सपने, विधायक… – Dainik Bhaskar

कानपुर के शास्त्रीनगर स्थित ज्ञान निकेतन विद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अपनी कल्पना और रचनात्मकता के जरिए विकसित और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीरें कैनवास पर उकेरीं।
कार्यक्रम में गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी और कानपुर सांसद रमेश अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों ने बच्चों की कलाकृतियां देखीं और उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों की पेंटिंग में नए भारत को लेकर उनकी कल्पनाएं और सपने नजर आए।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बच्चों की रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सकारात्मक सोच देश के भविष्य को मजबूत आधार देगी।
सांसद रमेश अवस्थी ने भी बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल में बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News