शाहरुख खान ने ठुकराया हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चामुंडा' का ऑफर, आलिया संग नहीं करेंगे काम – Aaj Tak

Feedback
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने दिनेश विजान की फिल्म ‘चामुंडा’ का ऑफर ठुकरा दिया है. उन्हें इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ एक्टिंग करने का ऑफर मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश विजान और अमर कौशिक अपने हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में शाहरुख खान को शामिल करना चाहते हैं. हालांकि, शाहरुख खान ने अभी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. ‘चामुंडा’ फिल्म 2026 में रिलीज होगी.
शाहरुख ने क्यों ठुकराई फिल्म?
अमर कौशिक अपनी फिल्म ‘चामुंडा’ में शाहरुख को आलिया के साथ कास्ट करना चाहते थे. पर ऐसा नहीं हो पा रहा है. शाहरुख ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, ‘शाहरुख खान पहले से बने यूनिवर्स में शामिल नहीं होना चाहते. इसके बजाय वे मैडॉक और अमर कौशिक के साथ नई दुनिया शुरू करना चाहते थे. उन्होंने दोनों से कहा है कुछ नया लेकर आएं जो पहले कभी नहीं हुआ हो. दोनों अब चामुंडा के लिए नए नाम कि तलाश कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि अगले दो साल में शाहरुख उनकी टीम का हिस्सा होंगे और वे उनके साथ मिलकर कुछ नया करेंगे.’
फैंस उन्हें हॉरर-कॉमेडी टीम में देखना चाहते हैं
कुछ समय पहले तक ऐसा कहा जा रहा था कि शाहरुख हॉरर-कॉमेडी टीम में शामिल होंगे. फैंस उन्हें अक्षय कुमार, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, कियारा आडवानी, आलिया भट्ट और पंकज त्रिपाठी के साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड है.
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को लास्ट टाइम राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था. वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगे.
3 साल में बनेगी 8 हॉरर-कॉमेडी फिल्में
बॉलीवुड डायरेक्टर दिनेश विजान ने साल 2018 में हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की शुरुआत की थी. उनकी पहली हॉरर फिल्म ‘स्त्री’ थी.  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खुब धमाल मचाया था. इसके बाद इस यूनिवर्स ने ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’, और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में दीं. इन फिल्म्स को भी ऑडियंस ने खुब प्यार दिया. फिर इसे देखते हुए दिनेश विजान ने अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स के तले 8 नई हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को बनाने का ऐलान किया. ये फिल्म्स 2025 से 2028 के बीच बनेंगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News