शिक्षक अभ्यार्थियों के लिए खुशखबरी, बिहार TRE 4.0 भर्ती में बढ़ी इतनी सीट, अब 33,320 पदों पर होगी बहाली – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 29-09-26 18:06
Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने टीआरई 4.0 शिक्षक भर्ती में 932 नए पद जोड़ दिए हैं. पहले चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत शिक्षा विभाग में 32,388 पदों पर भर्ती होनी थी. अब संशोधित नोटिफिकेशन के बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है. आयोग ने विज्ञापन संख्या 15/2026 से जुड़ा नया नोटिफिकेशन जारी कर अतिरिक्त पदों की जानकारी दी है. इसमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में अलग-अलग विषयों के पद शामिल किए गए हैं.
नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, कक्षा 9 से 10 तक के माध्यमिक विद्यालयों में 493 पद बढ़ाए गए हैं. इनमें विद्यालय अध्यापक के साथ विशेष विद्यालय अध्यापक के पद भी शामिल हैं. वहीं, कक्षा 11 से 12 तक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 439 नए पद जोड़े गए हैं. इस तरह दोनों स्तरों पर कुल 932 पद बढ़े हैं. आयोग ने माध्यमिक स्तर पर बांग्ला, ललित कला, नृत्य, मैथिली, विशेष विद्यालय अध्यापक, अरबी, फारसी और संगीत जैसे विषयों में रिक्तियां जोड़ी हैं. उच्च माध्यमिक स्तर पर बांग्ला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पाली, प्राकृत, अरबी और फारसी विषयों के पद शामिल किए गए हैं.
अब 33,320 पदों पर होगी नियुक्ति
टीआरई 4.0 के लिए जारी पहले विज्ञापन में शिक्षा विभाग में 32,388 विद्यालय अध्यापक पद थे. अब 932 नए पद जुड़ने के बाद कुल रिक्तियों की संख्या 33,320 हो गई है. माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर जिलेवार, विषयवार और कोटिवार रिक्तियों की पूरी जानकारी बीपीएससी की वेबसाइट पर दी गई है. इन पदों पर चयनित विद्यालय अध्यापकों को 31,000 से 32,000 रुपये प्रतिमाह का मूल वेतन मिलेगा. इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.
शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंक भी स्पष्ट
बीपीएससी ने शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े जरूरी नियम भी साफ कर दिए हैं. सीटीईटी उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं. वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक मान्य होंगे.
एसटीईटी पेपर-1 और पेपर-2 के उम्मीदवारों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की संबंधित शिक्षक पात्रता परीक्षा में निर्धारित उत्तीर्ण अंक मान्य होंगे. इसके अलावा बिहार के बाहर के महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए तय न्यूनतम अंक ही लागू होंगे.
ये भी पढ़ें- DRDO के साथ काम करने का शानदार मौका, हर महीने मिलेगा ₹10,560 स्टाइपेंड, कौन कर सकता है अप्लाई?
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News