Shubham Raja
Date: 29-09-26 17:51
Kendra Drishti Yog: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके बीच बनने वाले संबंधों को काफी खास माना जाता है. मान्यता है कि जब दो ग्रह एक खास कोण पर आते हैं, तो इसका असर कुंडली और उससे जुड़ी राशियों पर देखने को मिल सकता है. अक्टूबर 2026 की शुरुआत में भी ग्रहों की स्थिति में ऐसा ही एक खास संयोग बनने जा रहा है. पंचांग की गणना के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण पर होंगे. ज्योतिष में इस स्थिति को केंद्र दृष्टि योग कहा जाता है.
बुध को बुद्धि, वाणी, बातचीत, व्यापार और तर्क का ग्रह माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम, जमीन और आत्मविश्वास से जुड़ा है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह संबंध कुछ राशियों के लिए खास हो सकता है. खास तौर पर मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के लोगों के लिए करियर, व्यापार और पैसों से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
क्या होता है बुध-मंगल का केंद्र दृष्टि योग?
ज्योतिष में कुंडली के केंद्र भावों को महत्वपूर्ण माना गया है. जब दो ग्रह एक-दूसरे के साथ केंद्र संबंध बनाते हैं, तो इसे खास ग्रह योग माना जाता है. 2 अक्टूबर को बुध और मंगल के बीच 90 डिग्री का कोण बनने से केंद्र दृष्टि योग बनेगा. दोनों ग्रह अलग-अलग तरह की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं. बुध सोचने, समझने, बातचीत करने और फैसले लेने से जुड़ा है, जबकि मंगल साहस, तेजी और काम पूरा करने की ताकत का संकेत देता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का विशेष महत्व है, क्योंकि बुध इस राशि के स्वामी हैं. ऐसे में बुध और मंगल का यह संबंध करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में बदलाव ला सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत करने और सही फैसला लेने की क्षमता आपके काम आ सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं. इसलिए बुध और मंगल का यह योग इस राशि के जातकों के लिए भी खास माना जा रहा है. इस दौरान काम को सही तरीके से योजना बनाकर पूरा करने की क्षमता बेहतर हो सकती है. कामकाज में चीजों को व्यवस्थित करने का फायदा मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. ऐसे में मंगल से बनने वाला यह ग्रह संयोग इस राशि के लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और काम पूरा करने के लिए ऊर्जा बनी रह सकती है. करियर में किए गए प्रयासों का फायदा मिलने के योग बन सकते हैं. लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी बुध-मंगल का केंद्र दृष्टि योग कई मामलों में खास माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में मेहनत और सही योजना का अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है. नौकरी में अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. वहीं, नौकरी बदलने या नई भूमिका की तलाश कर रहे लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है.
Disclaimer: इस खबर में बताई गई बातें धार्मिक मान्यताओं और रामायण में वर्णित प्रसंगों पर आधारित हैं. इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है. Bharat 24 इन जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां का जयकारा, कलश स्थापना से नवमी तक… देखें पूरा कैलेंडर
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें