MP: छतरपुर में बारिश-आंधी के बीच भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, दादी-पोती की दर्दनाक मौत – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 29-09-26 17:41
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लगातार बारिश और तेज आंधी के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया. गढ़ीमलेहरा थाना क्षेत्र के ऊजरा गांव में सोमवार देर रात एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त परिवार के कुछ सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. मलबे में एक बुजुर्ग महिला, उसकी पोती और आठ साल का बच्चा दब गए. हादसे में दादी और पोती की मौत हो गई, जबकि बच्चे को गंभीर हालत में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
भारी बारिश से कमजोर हुई थी मकान की नींव
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोमवार सुबह से ही इलाके में तेज बारिश हो रही थी. लगातार पानी गिरने के कारण मकान की नींव और दीवारों में नमी पहुंच गई थी, जिससे ढांचा कमजोर हो गया. देर रात आंधी-तूफान के बीच अचानक कमजोर दीवार ढह गई और देखते ही देखते पूरा दो मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पड़ोसियों ने तुरंत राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया.
पड़ोसियों ने मलबा हटाकर बच्चे को बचाया
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर मलबा हटाना शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला और पोती को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. वहीं मलबे में दबे आठ साल के बच्चे की सांसें चल रही थीं. स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बच्चे को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
हादसे की सूचना मिलते ही गढ़ीमलेहरा थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें: 15 से ज्यादा गिरफ्तार, 7 पर FIR… उज्जैन शाही मस्जिद मामले में पत्थरबाजों पर पुलिस का तगड़ा एक्शन
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News