Bhagalpur News: आज से गंगा में फिर फेरी सेवा, यात्रियों के लिए क्रूज तो वाहनों के लिए कार्गो – Hindustan

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर अगले तीन महीनों तक आवगमन रुक गया है। सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू होगा। इस पर बनाया गया बेली ब्रिज भी खोलने का काम भी बुधवार मध्य रात्रि से ही शुरू करने की बात बतायी गई है। सेतु बंद होने की स्थिति में गुरुवार सुबह से गंगा में क्रूज का परिचालन कराया जाएगा। सरकार की ओर से यहां 11 क्रूज की नि:शुल्क सेवा शुरू की जा रही है। वाहनों के लिए सात कार्गो जहाज का भी परिचालन कराया जाएगा। डीएम ने गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण तीन दिनों तक कार्गों नहीं चलाने का निर्देश दिया है। एक दिन पहले ही डीएम एवं एसएसपी ने इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। बुधवार को भी पूरे दिन नई व्यवस्था को लेकर तैयारी चलती रही।

क्षतिग्रस्त स्लैब के स्थायी पुनर्स्थापन कार्य के लिए तीन महीने का मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके तहत न सिर्फ टूटे स्लैब की जगह नया स्लैब लगाया जाएगा, बल्कि तीन अन्य स्लैब की गड़बड़ियों को दुरुस्त करने के लिए स्टील का ट्रस ब्रिज बनाया जाएगा। वाहनों और पैदल यात्रियों को रोकने के बाद बेली ब्रिज को खोल दिया जाएगा। इसलिए तीन माह तक नदी मार्ग से आवागमन हो पाएगा। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अभी 11 क्रूज (यात्री जहाज) एवं सात कार्गो (मालवाहक जहाज) को परिचालन की मंजूरी दी गई है। यात्री जहाज पर बाइक और साइकिल भी ले जा सकेंगे, हालांकि बाइक का शुल्क देना होगा। जबकि मालवाहक जहाज पर चारपहिया वाहनों की आवाजाही की जा सकेगी। कार्गो से नदी पार करने पर प्रशासन द्वारा निर्धारित किराया जहाज संचालकों को देना पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि फिलहाल नावों के परिचालन की अनुमति नहीं दी गई है। पानी घटने के बाद नावों के परिचालन पर निर्णय होगा। इस बीच बुधवार को भागलपुर के बियाडा घाट पर यात्रियों के ठहरने सहित अन्य जरूरतों के लिहाज से तमाम तैयारियां की जा रही थीं। एक होल्डिंग एरिया बनाकर तैयार कर लिया गया है। नगर निगम द्वारा शौचालय आदि की व्यवस्था की जा रही है। पेयजल की व्यवस्था भी नगर निगम को करने के लिए निर्देशित किया गया है।

सुबह छह से शाम छह बजे तक जहाज परिचालन होगा

जहाज परिचालन का समय सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक होगा। किसी सूरत में सूर्यास्त बाद जहाज नहीं चलेंगे। जहाज संचालकों द्वारा यात्रियों से किराया न वसूला जाए, इसकी निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। नावों से नदी मार्ग की पेट्रोलिंग भी होगी। इसका रोस्टर बन गया है।

कहां से खुलेगा जहाज

भागलपुर में बियाडा घाट से यात्रियों के लिए, बाबूपुर घाट से चारपहिया के लिए

नवगछिया में जाह्नवी चौक घाट और तीनटंगा घाट गोपालपुर से यात्रियों के लिए

कहलगांव में जहाज घाट और श्मशान घाट से यात्री, मालवाहक गाड़ियों के लिए

सभी जेट्टी के पास मेडिकल यूनिट, सफाई दस्ता, पानी भरा टैंकर, मोबाइल यूरिनल (स्त्री-पुरुष के लिए अलग)।

भोजन-नाश्ता के लिए जीविका दीदी के स्टॉल, यहां निर्धारित शुल्क देकर खाने की सुविधा।

सभी घाटों पर यात्री शेड की व्यवस्था, शेड में पानी, रोशनी और पंखे की सुविधा होगी।

अस्थायी थाना बनाया गया : दो थानेदारों के हाथ कमान। दो पाली में करेंगे ड्यूटी।

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के अलावा चार नावों पर होगी आपदा मित्रों की तैनाती।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News