गोरखपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को शिक्षिका का शव लेकर लोग सड़क पर उतर गए। वे शिक्षिका के हत्यारोपी के एनकाउंटर और बुलडोजर ऐक्शन की मांग करने लगे। सोमवार की देर रात शिक्षिका का शव उसके गांव पहुंचा था। मंगलवार की सुबह छह बजे शिक्षिका के परिवारीजनों ने उसका शव सड़क पर रखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्रीय विधायक ई.सरवन निषाद ने परिवारीजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। विधायक ई.सरवन निषाद ने कहा कि अपराधी चाहे जिस जाति या धर्म का होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने पुलिस से भी मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्कूल मैनेजर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को शिक्षिका का शव लेकर प्रदर्शन कर रहे परिवारीजनों ने आरोपी स्कूल मैनेजर विजय निषाद के स्कूल को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कराने की मांग की। इसके साथ ही मामले में तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और मुख्य आरोपी के एनकाउंटर की भी मांग करने लगे। परिवारीजनों और ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम रवि कुमार सिंह और सीओ कुंदन सिंह ने परिवारीजनों से बात कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की।
एसडीएम ने शिक्षिका के परिवारीजनों से मांग पत्र लिया। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। स्कूल को सील करने की भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की। एसडीएम ने कहा कि प्रक्रिया पूरी कर सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।
शिक्षिका की लाश सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे परिवारीजनों के पास सपा के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम भी पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया और परिवार को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी और विश्वकर्मा संघ के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिवारीजन दाह संस्कार के राजी हो गए। शिक्षिका का बोहबार नदी के घाट पर दाह संस्कार किया गया।
चलती कार से महिला शिक्षक के फेंके गए शव के मामले में पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों का दावा है कि आरोपी ने पूरा राज उगल दिया है। महिला शिक्षक से विद्यालय प्रबंधक का प्रेम प्रसंग था। शादी का दबाव बनाने पर छुट्टी के दिन विद्यालय बुलाया और घुमाने का झांसा देकर कार में ले जा गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है।
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play