Written By Pankaj Joshi
शुभमन गिल का आया बड़ा बयान (Photo: ANI)
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. भारत ने 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया. अंतिम दो मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. खैर अब बारी पांच वनडे मैचों की सीरीज की है. पहला मुकाबला 4 नवंबर को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा. सभी के दिमाग में अब सवाल ये है कि प्लेइंग-11 में किसे जगह मिलेगी और कौन बाहर होगा. कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर सहित कुछ खिलाड़ियों के नाम पक्के हैं. गिल ने प्लेइंग-11 को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
शुभमन गिल पहले तीन वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले हैं. अगले दो मैचों में श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई है. गिल ने पहले मैच से पहले प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चार बल्लेबाजों की जगह तय है. पांचवें और छठवें नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा ये अभी पक्का नहीं हुआ है. मैच के हालात को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा. इन नंबर्स पर हमारी रणनीति अलग रहने वाली है. अगर किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़ती है तो अक्षर पटेल खेलने आ सकते हैं.” गिल के बयान से लग रहा है कि केएल राहुल अब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने शायद नहीं उतरेंगे. उन्होने ये भी क्लियर कर दिया है कि अक्षर पटेल प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे. राहुल की पोजिशन पर संशय बरकरार है.
Shubman Gill: We will have floating approach for no.5 and no.6. Our top four is set, all right-handers. So if lefty is needed, Axar bhai goes and depending on match situation even KL bhai can go. So bit flexible.
Whenever Hardik bhai comes back, no 7/8 will also be taken care… pic.twitter.com/eCvulmpg3J
ये भी पढ़ें: कौन हैं Ranji Trophy के नए टॉप विकेट-टेकर कार्तिक यादव? जिन्होंने विराट कोहली को बोल्ड कर मचाई थी सनसनी
आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में केएल राहुल ने पांचवें नंबर पर आकर टीम को बहुत बार संभाला है. हाल ही में विंडीज के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाया था. उनके आंकड़े भी इस पोजिशन पर बेहतरीन हैं. उन्होंने बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाई है. ऐसे में अगर उनकी पोजिशन पर बदलाव किया जाता है तो ये टीम के लिए भारी पड़ सकता है. राहुल भी अपनी फॉर्म खो सकते हैं. उन्होंने 5वें नंबर पर 36 वनडे मैचों में 68.58 की औसत से 1646 रन जड़े हैं. उनका स्ट्राइक रेट 103.19 का रहा है. इन आंकड़ों से आप समझ सकते हैं कि उन्होंने कितनी बेहतरीन पारियां इस बैटिंग पोजिशन पर की हैं. उनके नाम 4 शतक और 10 अर्धशतक भी हैं. इन आंकड़ों को देखकर ये ही निष्कर्ष निकलता है कि उनकी पोजिशन पर छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: 4 मैचों में लगातार 4 शतक, 522 रन… SRH के बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने Ranji Trophy में मचाया तहलका
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301