नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय (18 से 20 जून) जन कल्याण शिविरों के दूसरे दिन शुक्रवार को 28 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं और अपनी समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक प्रक्रियाओं में भाग लिया। शिविर के पहले दिन 15866 लोग यहां सेवा का लाभ लेने पहुंचे थे। दो दिनों में कुल 43973 नागरिकों ने इन शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाओं और अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जन कल्याण शिविरों को मिल रहा यह व्यापक समर्थन इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली सरकार जनसेवा को जनता के द्वार तक पहुंचाने में पूरी तरह सफल रही है। दूसरे दिन भी त्रिलोकपुरी केंद्र शीर्ष पर रहा। यहां सबसे अधिक 1349 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद गोकलपुर केंद्र पर 1335 लोग पहुंचे। सावित्री नगर केंद्र पर भी जनभागीदारी का ग्राफ तेजी से बढ़ा और 1253 नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।
शनिवार को शिविर के अंतिम दिन लोधी रोड स्थित नवयुग स्कूल में शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे थे। साथ ही कुछ लोग पंजीकरण करा रहे थे। दस्तावेज संबंधी मार्गदर्शन और कई आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थी। यहां लोग आसानी से अपना काम करवा रहे थे। बीके दत्त कॉलोनी से आए हेमंत रस्तोगी ने कहा कि इस शिविर का आयोजन करना बेहतर फैसला है। एक काम को कराने के लिए अलग-अलग जगह चक्कर काटने पड़ रहे थे, लेकिन शिविर ने यह काम आसान कर दिया है।
— कोट —
मेरी बेटी का पिंक कार्ड नहीं बन रहा था। ऐसे में बस से आने-जाने में परेशानी हो रही थी। शिविर में आकर यह कार्य हो गया है।
-मनोज, निवासी, शाहपुर जट गांव
मुझे पिंक कार्ड बनवाना था, लेकिन दस्तावेज में दिल्ली का पता नहीं होने से दिक्कत हो रही थी। शिविर में बताया गया कि पता बदलने के बाद यह बन सकता है।
-सपना राठी, निवासी, संगम विहार
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
बॉयो: दिल्ली में वर्ष 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं। अपनी शुरुआत विराट वैभर अखबार से की। वर्ष 2007 में राष्ट्रीय सहारा में बतौर संवाददाता कार्य किया। जुलाई 2008 से लेकर फरवरी 2018 तक हिन्दुस्तान में संवाददाता से प्रमुख संवाददाता तक का सफर किया। ईटीवी भारत के डिजीटल प्लेटफॉर्म के लिए फरवरी 2018 से जुलाई 2022 तक कार्य किया। इसके बाद से हिन्दुस्तान दिल्ली में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत। पत्रकारिता में 16 साल तक दिल्ली में हुए अपराध एवं ट्रैफिक से जुड़ी खबरों को कवर किया। जबकि बीते तीन वर्षों से अधिक समय से दिल्ली में रेलवे, एयरपोर्ट और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरें कर रहा हूं। इस दौरान लाइफ ओके पर आयोजित होने वाले सावधान इंडिया कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया। वहीं वर्ष 2022 में नेटफ्लिक्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री द बूचर ऑफ दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ हिस्सा लिया।
शिक्षा
एम.ए (मॉस कम्युनिकेशन)
रुचियां
घूमना, नए कांटेक्ट बनाना
पिछला अनुभव
16 वर्षों तक दिल्ली में अपराध से संबंधित खबरें की
वर्तमान भूमिका
प्रमुख संवाददाता के रूप में दिल्ली सरकार बीट कवर करना
मीडिया कवरेज
अपराध, ट्रैफिक, एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे एवं सरकार पर खबरें लिखी
कुल अनुभव के वर्ष
19
एचटी में अनुभव के वर्ष
13
यह विशेष क्यों पसंद है
अपराध समाज को सीधे प्रभावित करता है। यह समाज के दूसरे पक्ष से अवगत कराता है।
प्रकाशन
राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान
विशिष्ट विशेषज्ञता
दिल्ली सरकार, पुलिस (अपराध एवं ट्रैफिक), रेलवे
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play