Feedback
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की करारी हार के बाद भी ममता बनर्जी का कड़ा रुख बरकरार है. एक तरफ जहां बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है, वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है.
शनिवार सुबह 11 बजे तक ममता बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उनके बायो में “माननीय मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” के रूप में दर्ज था लेकिन शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने अपने बायो से ‘माननीय मुख्यमंत्री’ हटा लिया, हालांकि उन्होंने अपने नाम के आगे ‘पूर्व मुख्यमंत्री’शब्द का इस्तेमाल करने से परहेज किया.
ममता बनर्जी ने अब अपने ‘एक्स’ बायो में खुद को ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)’ के रूप में संबोधित किया. इसके अलावा, उनके बायो में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक अध्यक्ष भी मेंशन किया है.
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
ममता बनर्जी के अपना प्रोफाइल अपडेट न करने पर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ. कई यूजर्स ने ‘X’ और इसके मालिक एलन मस्क को टैग करके मांग की थी कि ममता का बायो बदल दिया जाए. कुछ लोगों ने तो उनका अकाउंट सस्पेंड करने की भी मांग की थी.
हार के बावजूद ममता का इस्तीफे से इनकार
बंगाल के चुनावी नतीजे जारी होने के बाद हार जाने के बावजूद ममता बनर्जी ने कहा था कि वो लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा नहीं देंगी. ऐसे में 7 मई को राज्यपाल आर.एन. रवि ने विधानसभा भंग कर दी थी, जिसके बाद ममता बनर्जी का कार्यकाल खत्म हो गया था.
यह भी पढ़ें: West Bengal CM Oath Ceremony Live: ‘PM मोदी की इच्छा थी नई सरकार रवींद्र जयंती पर बने…’, CM पद की शपथ लेते ही बोले शुभेंदु अधिकारी
बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाल की सीएम पद की शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज मंत्री मौजूद रहे. इसके अलावा से लेकर एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ समारोह में शामिल हुए थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू