TATA Punch को लगा बड़ा झटका; अप्रैल महीने में नंबर-1 बनी Maruti Dzire, बनाया नया रिकॉर्ड – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
Maruti Suzuki: अप्रैल 2026 में Maruti Dzire देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। टॉप-5 कारों की लिस्ट में इसके बाद पंच, अर्टिगा और बाकी गाड़ियो …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। काफी समय से भारतीय मार्केट में SUV का दबदबा रहा है। Maruti Suzuki Dzire, जो कि एक सेडान कार है, अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इतना ही नहीं, पिछले पूरे साल में भी यह बिक्री के मामले में सबसे आगे रही। Dzire ने कई बड़ी गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में डिजायर के बाद बाकी SUV का नंबर आता है।
FADA के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में रिटेल सेल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। April 2026 में कार कंपनियों ने कुल 4,07,335 गाड़ियां बेचीं। यह अब तक के किसी भी अप्रैल महीने में हुई सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 12.21 प्रतिशतकी बढ़त देखी गई है।
टॉप-10 कारों की लिस्ट में Maruti Suzuki के सबसे ज्यादा 6 मॉडल शामिल हैं। TATA Motors ने इस लिस्ट में 2 जगह बनाई हैं जबकि बाकी स्थानों पर Hyundai और Mahindra का कब्जा रहा। बाजार में SUV कारों की भारी मांग के बावजूद इस महीने Maruti Suzuki Dzire देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर गाड़ी रही।
Maruti Suzuki Dzire 23,580 यूनिट्स की बिक्री के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर रही। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 38.74 प्रतिशत बढ़त हुई है। दूसरे नंबर पर TATA Punch और Punch EV रही जिसकी कुल 19,107 यूनिट्स बिकीं। Maruti Suzuki Ertiga 19,063 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। इसके अलावा Fronx, Wagon R, Boleno और Swift की भी अच्छी बिक्री हुई है।
Hyundai Creta अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज एसयूवी रही। हालांकि, बिक्री 10.14 प्रतिशत गिरकर 15,291 यूनिट्स रह गई। वहीं, Mahindra Scorpio 14,179 यूनिट्स के साथ टॉप-10 की लिस्ट में आखिरी स्थान पर रही। अप्रैल 2026 के आंकड़े बताते हैं कि भारतीय ग्राहक अभी भी उन कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो चलाने में सस्ती और काम की हो।
यहां टॉप-10 की लिस्ट दी गई है:
यह भी पढ़ें- Royal Enfield बना दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटो ब्रांड, TATA Motors भी टॉप 5 में शामिल

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News