Top News Today: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने सिलिगुड़ी कॉरिडोर से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों की जिम्मेदारी केंद्र को सौंप दी, जिसका इंतजार लंबे समय से केंद्र सरकार कर रही थी। सरकार ने ऐलान किया कि अब सिलिगुड़ी कॉरिडोर से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की देखभाल और रखरखाव NHAI और NHIDCL संभालेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर इस मामले में देरी करने का आरोप लगता रहा था। दूसरी ओर टीएमसी ने कहा है कि जहांगीर खान द्वारा उम्मीदवारी वापस लेना उनका निजी फैसला है। पार्टी का आरोप है कि 4 मई के चुनाव नतीजों के बाद फलता क्षेत्र में उसके 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, कई पार्टी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया और तोड़फोड़ की गई। टीएमसी ने निर्वाचन आयोग पर भी चुप्पी साधने का आरोप लगाया। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने केंद्र सरकार की लंबे समय से लंबित मांग पूरी कर दी है। राज्य सरकार ने मंगलवार को सिलिगुड़ी कॉरिडोर से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों के हिस्सों की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) को सौंपने का फैसला लिया। इस फैसले के तहत कॉरिडोर की करीब 120 एकड़ जमीन केंद्र सरकार को हस्तांतरित की जाएगी। पिछली ममता बनर्जी सरकार पर केंद्र आरोप लगाता रहा था कि जानबूझकर इस प्रक्रिया को टाला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उम्मीदवार जहांगीर खान द्वारा अपनी नामांकन वापस लेना उनका व्यक्तिगत फैसला है, पार्टी का नहीं। TMC ने आरोप लगाया कि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद फलता क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं पर भारी दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी के अनुसार, अब तक 100 से अधिक TMC कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, कई पार्टी दफ्तरों में तोड़फोड़ और कब्जा किया गया। TMC ने निर्वाचन आयोग पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि दबाव के बावजूद उसके कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ डटे हुए हैं, लेकिन कुछ लोग मजबूरन मैदान छोड़ने को विवश हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि सरकार बचत का उपदेश देकर अपनी नाकामियों का बोझ जनता पर डाल रही है। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह एक सप्ताह के अंदर दूसरी बढ़ोतरी है। पढ़ें पूरी खबर…
ब्रिटेन की राजधानी लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में 22 वर्षीय इजरायली यहूदी पर्यटक पर नस्लीय और धार्मिक नफरत से प्रेरित हमला किया गया। पीड़ित युवक ने बताया कि वह सड़क पर हिब्रू भाषा में फोन पर बात कर रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। युवक ने कहा कि हमलावरों ने उसे जानवर की तरह लातें मारीं और जमीन पर गिराकर लगातार हमला किया। हमले में उसके चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पढ़ें पूरी खबर…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम ‘लोकनेता डीबी पाटिल नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ रखने के प्रस्ताव पर केंद्र को समयबद्ध फैसला लेने का निर्देश देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस दौरान न्यायालय ने कहा कि किसी हवाई अड्डे का नाम क्या होगा, यह तय करना कोर्ट का काम है क्या? पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play