शुरू हुई साल की सबसे बड़ी दो सेल, फोन से गीजर तक, 80% तक का ऑफ – Aaj Tak

Feedback
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart पर सेल की शुरुआत हो चुकी है. जहां ऐमेजॉन इंडिया पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरु हुई है, वहीं, फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज लाइव हुई है.
फ्लिपकार्ट सेल पर अभी प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस शुरू हुआ है. दोनों ही फ्लैगशिप सेल हैं, इस दौरान कई बंपर ऑफर्स, डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं. 
Amazon और Flipkart के दौरान स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, होम अप्लायंस और गीजर आदि को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. सेल के दौरान iPhone को भी सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. दोनों ही प्लेटफॉर्म पर iPhone लिस्ट हैं, जिनपर ऑफर्स मिल रहे हैं. 
80 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा 
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान लगेज बैग्स आदि पर 80 परसेंट तक का डिस्काउंट आदि मिलेगा. साथ ही कई मोबाइल व लैपटॉप असेसरीज पर भारी डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. 
सेल में बैंक ऑफर मिलेगा 
फ्लिपकार्ट और ऐमेजॉन इंडिया पर शुरू हुई सेल के दौरान बैंक ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है. बैंक ऑफर के साथ 10 परसेंट तक का इंस्टैंट कैशबैक हासिल किया जा सकेगा. यह ऑफर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर मौजूद है. 
यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?
iPhone 17 पर बंपर ऑफर 
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 को 79,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया है. बीते महीने ऐपल ने इस आईफोन की कीमत 82,900 रुपये से बढ़ाकर 99,900 रुपये तक की जा चुकी है.
ऐमेजॉन इंडिया पर iPhone 16 को कीमत बढ़ने के बाद सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. सेल के दौरान इसको 72,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जिसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया है.  
Samsung Galaxy S25 Ultra पर ऑफर 
Amazon Sale के दौरान मोबाइल एंड असेसरीज पर 40 परसेंट तक का ऑफ मिल रहा है. सेल के दौरान फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को 84,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है. 
Samsung Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ ही इसमें S Pen का सपोर्ट और कई कमाल के फीचर्स दिए हैं. 
यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार
कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स पर डील 
Amazon और Flipkart Sale के दौरान कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स के आइटम को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. सेल के दौरान गीजर, AC, रेफ्रिजरेटर, चिम्नी आदि को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News