Rashmi Singh
Date: 08-10-26 07:48
Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास रहने वाला है. इसी दौरान सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के इस गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग तरह से पड़ सकता है. नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना और सूर्य गोचर का यह संयोग कुछ जातकों के लिए धन, करियर और सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. खास तौर पर 3 राशियों के लिए यह समय काफी शुभ रहने की संभावना है.
17 अक्टूबर को होगा सूर्य का राशि परिवर्तन
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. उस समय शारदीय नवरात्रि का पर्व भी जारी रहेगा. सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन सकते हैं. नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है. आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए यह गोचर खास रहने वाला है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं और आय के नए स्रोत बनने की संभावना रह सकती है.
कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी. आने वाले समय में आपकी मेहनत का असर साफ तौर पर दिखाई दे सकता है. प्रेम संबंधों की बात करें तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं और रिश्ते में मधुरता बढ़ सकती है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि सूर्य इसी राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस दौरान नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी पसंद की नौकरी मिलने का अवसर मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं और परिवार का भी सहयोग मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का मौका मिल सकता है. पैसों से जुड़ी योजनाओं में सुधार देखने को मिल सकता है और वित्तीय स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होने के संकेत हैं. परिवार के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर भी मिल सकते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. इस अवधि में भाग्य का साथ मिलने से नए अवसर सामने आ सकते हैं. खासकर कामकाज और कारोबार से जुड़े लोगों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपके काम और फैसलों की सराहना हो सकती है. किसी पुराने ग्राहक या कारोबारी संपर्क के साथ दोबारा काम शुरू होने का रास्ता खुल सकता है. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है. दांपत्य जीवन में भी प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा.|
ये भी पढ़ें- प्यार के मामले में आज चमकेगा इन 3 राशियों का सितारा, रिश्तों में घुलेगी नई मिठास, पढ़ें लव राशिफल
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें