शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का सिलसिला जारी है और सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 81,000 के पार पहुंचकर खुला, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty-50) भी तेज रफ्तार के साथ ओपन हुआ. इस बीच एयरटेल (Airtel), टीसीएस (TCS) से लेकर रिलायंस (Reliance) और अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) जैसे शेयरों भागते नजर आए.
226 अंक उछलकर खुला सेंसेक्स
शेयर बाजार (Share Market) में गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुआ. बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद 80,956.33 की तुलना में 226 अंकों की उछाल के साथ 81,182.74 के लेवल पर ओपन हुआ. तो वहीं एनएसई के निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) ने अपने पिछले बंद 24,467.45 की तुलना में करीब 70 अंकों की बढ़त बनाते हुए 24,539.15 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की.
रिलायंस से लेकर TCS तक में तेजी
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में आए उछाल के बीच मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से लेकर टाटा ग्रुप की कंपनी TCS तक में तेजी देखने को मिली है. बीएसई लार्जकैप पर खबर लिखे जाने तक 30 में से 21 शेयर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे. इस बीच TCS, Infy, Bharti Airtel, Titan, Axis Bank, Reliance, Adani Port के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी.
सबसे ज्यादा भागे ये 10 शेयर
अब बात करते हैं सबसे ज्यादा शुरुआती तेजी लेकर ओपन होने वाले शेयरों के बारे में, तो बता दें कि मिडकैप कंपनियों में शामिल Castrol India Share (4.19%), Gillette Share (2.73%), Tata Elxsi Share (2.48%), IGL Share (2.44%) और KPI Tech Share (2.43%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल MMFL Share (7.34%), Skipper Share (7.03%), Advait Share (5%), PVSL Share (4.88%) और Caplipoint Share (4.52%) की तेजी के साथ ट्रेड करता नजर आ रहा था.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू