Bhabua News: सात्विक जीवन अपनाने से होगा आत्मकल्याण: जीयर स्वामीशास्त्रों का सही अध्ययन तभी सार्थक होगा जब मनुष्य उसे अपने जीवन में उतारे भभुआ के परसियां में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में प्रवचन के दौरान कहा भभुआ, नगर संवाददाता।
सदर प्रखंड के परसियां चातुर्मास प्रवचन शृंखला में श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने मंगलवार को कहा कि शास्त्रों का सही अध्ययन तभी सार्थक है, जब मनुष्य उनमें वर्णित शिक्षाओं को विवेकपूर्वक समझकर अपने जीवन में उतारे। उन्होंने कहा कि सभी शास्त्रों का संदेश हर व्यक्ति के लिए समान नहीं होता, बल्कि देवताओं, दानवों, गंधर्वों, किन्नरों और मनुष्यों के लिए अलग-अलग मर्यादाएं एवं शिक्षाएं निर्धारित की गई है। इसलिए ‘ग्रंथ में लिखा है’, कहना किसी भी आचरण को उचित ठहराने का आधार नहीं बन सकता। स्वामी जी ने कहा कि जिस प्रकार विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम और पुस्तकें निर्धारित होती हैं, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को भी अपने जीवन, धर्म और कर्तव्य के अनुरूप ही शास्त्रों का ‘सिलेबस’ अपनाना चाहिए।
इतिहास, पुराण और अन्य धर्मग्रंथों में वर्णित प्रत्येक प्रसंग मनुष्य के अनुकरण के लिए नहीं है। विवेक के साथ यह समझना आवश्यक है कि कौन-सी शिक्षा हमारे जीवन के लिए उपयुक्त है। उन्होंने सात्विक जीवन की महत्ता बताते हुए कहा कि ईश्वर ने मनुष्य शरीर को श्रेष्ठ कार्यों और आत्मकल्याण के लिए प्रदान किया है। शरीर की सभी इंद्रियां सात्विक आहार के लिए है शरीर की सभी इंद्रियां प्रकृति प्रदत्त शुद्ध एवं सात्विक आहार के लिए बनी हैं। चावल, दाल, सब्जियां, फल, दूध, दही और सूखे मेवे शरीर को स्वस्थ रखते हैं, जबकि नशा, मांसाहार और अन्य तामसिक पदार्थ शरीर के अंगों पर अनावश्यक बोझ डालते हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे क्षीण होने लगती है। स्वामी जी ने कहा कि भगवान श्रीमन नारायण की सृष्टि में मनुष्य को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, क्योंकि वही ईश्वर का चिंतन, भक्ति और आत्मज्ञान प्राप्त करने की क्षमता रखता है। कैप्शन- भभुआ प्रखंड के परसियां में चल रहे चातुर्मास महायज्ञ में मंगलवार को प्रवचन करते संत श्रीजीयर स्वामी जी महाराज और प्रवचन सुनते महिला-पुरुष श्रद्धालु।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play