धनबाद। राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की केंद्रीय महामंत्री आशनी सिंह ने बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल से मुलाकात कर श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर बात की। श्रमिकों के वेतन खाते से जुड़ी परेशानियों को दूर करने तथा श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को बीमा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। विभिन्न मांगों व समस्याओं पर बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से सकारात्मक रुख व्यक्त किया गया तथा समाधान को लेकर सकारात्मक सहमति बनी। सिंह ने कहा कि श्रमिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय जनता कामगार संघ प्रयासरत है। मौके पर जीएम (आईआर) सुरेंद्र भूषण, संघ के अरविंद सिंह, अरुण पांडेय, हरेराम सिंह, विमलेश सिंह, आदित्य कुमार, कौशिक चटर्जी, दारोगा महतो आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play