श्रावस्ती में फिर एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 30 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज – Zee News

Shravasti News: श्रावस्ती जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
Trending Photos
Shravasti Encounter News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामिया बदमाश संजय लोनिया गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश इलाके में मौजूद है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश संजय लोनिया के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपी संजय लोनिया मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला है और उस पर 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों को अंजाम देता था.

एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी व नकबजनी के कई मामलों में आरोपी सेमगढ़ा इलाके में मौजूद है. सूचना पर इकौना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी इकौना इलाके में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था. उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
एसपी राहुल भाटी का कहना है कि सीतापुर जनपद निवासी संजय लोनिया एक इनामी बदमाश है. जिसके खिलाफ चोरी व नकबजनी के 30 से ज्यादा मुकदमे पहले ही दर्ज हैं. वह इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा इलाके में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था. गिरफ्तार बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है. घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस जवान बाल-बाल बच गए.
एसपी राहुल भाटी का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है और वह घायल हुआ है. जिसे इलाज के लिए सीएचसी इकौना ले जाया गया. उसको स्थिति ठीक है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
 
यह भी पढ़िए: Prayagraj News: नाम पूछकर बदमाशों ने तीर्थ पुरोहित पर बरसाईं गोलियां, मार्तंड प्रकाश दूबे गंभीर घायल; अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  UP News और पाएं  UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News