जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से दिल को दुखाने वाली घटना सामने आई है, यहां न्द्रथन इलाके में पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। परिवार मूल रूप से बारामूला जिले का रहने वाला था। पन्द्रथन में किराए के मकान में ठंड से बचने के लिए हीटर चालू था। कथित तौर पर हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दुख जताया है। मंत्री ने हीटर, ब्लोअर आदि उपकरओं को इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अचानक सभी बेहोश हो गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड से बचने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हीटर से निकली वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से यह हादसा हुआ है।
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से उतरेगी। पिछले चुनावों में खाता न खुलने के बाद पार्टी ने सबक लिया है। कांग्रेस ने वॉर रूम बनाया है और उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे जैसे नेता वोट मांगेंगे। कांग्रेस बीजेपी और आप दोनों पर हमलावर है। पार्टी ने केजरीवाल की सीट पर संदीप दीक्षित और आतिशी की सीट पर अलका लांबा को उतारा है।