श्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; 16 साल के किशोर समेत दो की मौत – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
श्रीनगर के बेमिना इलाके में देर रात लगी भीषण आग ने 80 अस्थाई झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया. Credit: ANI
Srinagar massive fire: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बेमिना इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात भीषण आग का तांडव देखने को मिला. डूरबल क्षेत्र में बनी अस्थाई बस्तियों में अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते करीब 80 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई, जिनमें एक 16 साल का किशोर भी शामिल है. दोनों मृतक कबाड़ बीनने का काम करते थे और मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे.

#WATCH | Srinagar: A massive fire broke out at around 12:23 AM at Durbal, Bemina, involving around 80 temporary shelters made of tarpaulin and wood, spread over approximately 80 makeshift tents. An empty poultry farm and a tipper were also involved in the fire. After the flames were brought under control, two bodies were recovered from the debris. The deceased were identified as Mohammad Noor Alam (27) and Al Ameen (16), both reportedly working as scrap collectors. The bodies were handed over to the local police after completion of FSL proceedings. The cause of the fire is yet to be ascertained: J&K Fire & Emergency Services (Visuals Source: J&K Fire & Emergency Services)
दमकल और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना देर रात करीब 12:23 बजे सामने आई. यह बस्ती मुख्य रूप से लकड़ी और तिरपाल की मदद से बनी हुई थी, जिसकी वजह से आग ने बेहद तेजी से विकराल रूप ले लिया. जब तक दमकल कर्मियों को सूचना मिली और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक लपटें बस्ती में फैल चुकी थीं.
हादसे की सूचना मिलते ही जेवीसी और रावलपोरा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं. स्थिति गंभीर होते देख बटामालू मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें और संसाधन मंगाए गए. बेमिना थाने की पुलिस, स्थानीय अधिकारियों और आसपास के लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की. भीषण गर्मी और तेज लपटों की वजह से पास ही स्थित एक खाली पोल्ट्री फार्म और वहां खड़ा एक टिपर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया.
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. इसके बाद जब मलबे में तलाश शुरू हुई, तो दो बुरी तरह झुलसे हुए शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान 27 वर्षीय मोहम्मद नूर आलम और 16 वर्षीय अल अमीन के रूप में हुई है. नूर आलम इसी इलाके में रहता था, जबकि अल अमीन कुपवाड़ा में रह रहा था. फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को कानूनी औपचारिकताओं के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News