जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित श्रीलेदर्स शोरूम के मुख्य द्वार पर श्रीलेदर्स के पार्टनर एवं प्रसिद्ध समाजसेवी शेखर डे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद आयोजित विशेष कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।समारोह के दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मास्टर दा सूर्य सेन के अविस्मरणीय योगदान को विशेष रूप से याद किया गया।इस अवसर पर शेखर डे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का अदम्य साहस, त्याग और देशप्रेम आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उनके बताए आदर्शों और मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र तथा समाज की प्रगति में निस्वार्थ योगदान देना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर श्रीलेदर्स के कर्मचारी बरुण डे, सुभाष त्रिपाठी, सोमनाथ और अनीता समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play