Gurgaon News: कूड़ा न उठने से सड़कों पर गंदगी फैली – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार सड़कों पर पसरे कूड़े के ढेरों और उठती दुर्गंध के बीच मना। नगर निगम गुरुग्राम के करीब तीन हजार सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रही। मानी गई मांगों के आधिकारिक परिपत्र जारी नहीं होने के विरोध में कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल को 16, 17 और 18 अगस्त तक यानी तीन दिन और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। लगातार दस दिनों से झाड़ू न लगने और कचरा न उठने से शहर के मुख्य बाजारों, रिहायशी इलाकों और गलियों में गंदगी का अंबार लग गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुराने नगर निगम कार्यालय परिसर में चल रहे धरने पर महिला सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा फहराया। इस दौरान कर्मचारियों ने रोष जताते हुए सवाल किया कि आजाद भारत में उन्हें ठेकेदारों की गुलामी और कच्चे रोजगार की मजबूरी में क्यों धकेला जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि 11 वर्षों में सरकार ने नियमित भर्ती करने के बजाय सफाई व्यवस्था को ठेके पर देकर गरीब वाल्मीकि समाज के कर्मचारियों का शोषण किया है.
बरसात और उमस भरे मौसम में शहरभर में सड़ रहे कूड़े के ढेरों से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका गहरा गई है। मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों के मुहानों तक कचरा बिखरने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों का सांस लेना दूभर हो गया है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन और सरकार की अनदेखी के चलते आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
पुराने कार्यालय परिसर में इकाई प्रधान सम्मी बोहत व फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित सभा में राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इसमें सफाई कर्मियों, सीवरमैन, फायरमैन व चालकों को 30 जून तक पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म कर सभी को सीधे रोल पर लेने, न्यूनतम वेतन 15 हजार 200 रुपये देने, गुरुग्राम के 3480 छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को बहाल करने और पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता देने का वादा किया गया था। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी सरकार सिर्फ आश्वासन देकर टालमटोल कर रही है। फायर यूनियन के प्रेस सचिव सुनील कुमार व संगठन सचिव तेजपाल ने कहा कि सरकार बार-बार वार्ता के नाम पर गुमराह कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि 18 अगस्त तक मानी गई मांगों के लागू होने के सरकारी आदेश जारी नहीं हुए, तो नगरपालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन इस आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील कर देंगे। धरने को सीटू और सर्व कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भी समर्थन दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News