श्री कुचामन पुस्तकालय के तत्वावधान में आयोजित हिन्दी सम्मान सप्ताह, 126 विद्यार्थियों ने लिया भाग – Dainik Bhaskar

कुचामन सिटी श्री कुचामन पुस्तकालय के तत्वावधान में आयोजित हिन्दी सम्मान सप्ताह के अंतर्गत चतुर्थ दिवस पर दलपत सिंह रुणिजा के सौजन्य से हिन्दी भाषा सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के
कार्यक्रम की शुरुआत में पुस्तकालय अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि नोबल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के प्राचार्य अमित सिंह ने पुस्तकालय द्वारा हिन्दी भाषा के संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने दैनिक जीवन में हिन्दी भाषा के अधिकाधिक उपयोग का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षाविद सुरेश वर्मा ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। वहीं साक्षरता मुख्य संदर्भ व्यक्ति चम्पालाल कुमावत ने अपने जीवन एवं करियर में हिन्दी भाषा के योगदान के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को शुद्ध, सुंदर एवं प्रभावी लेखन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सुलेख एवं श्रुतलेख के लिए निर्धारित आलेख का वाचन भी किया।समाजसेवी श्यामसुन्दर मंत्री ने हिन्दी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसके व्यापक उपयोग की आवश्यकता बताई। पुस्तकालय पदाधिकारी एवं नालंदा स्कूल के निदेशक बंशीलाल कांसोटिया ने आगामी प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को पूरी तैयारी के साथ सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पदाधिकारी सुनील माथुर, प्राध्यापक ऋतुराज, वरिष्ठ अध्यापक उमा सारस्वत, शिक्षक किरण कंवर, सोनू शर्मा, विजय श्री, समाजसेवी सत्यनारायण लाटा सहित विद्यार्थियों ने भी हिन्दी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पुस्तकालय सचिव रामनिवास कुमावत, कालीचरण व्यास, सुरेश पारीक, रमेश चावला सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। हिन्दी सम्मान सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर लेखन एवं भाषा ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुचामनसिटी. हिन्दी सम्मान सप्ताह में उपस्थित गणमान्य नागरिक।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News