संविधान की रक्षा के लिए हर संभव कोशिश करूंगा, बोले विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी – Hindustan

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी सीपीआई (एम) नेताओं से मिलने के लिए पार्टी के दफ्तर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि अवसर मिलने पर मैं भारत के संविधान की रक्षा के लिए हर संभव कोशिश करूंगा। मैं सीपीआईएम के अमूल्य समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया अलायंस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनडीए की ओर से महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन को चुना गया है। भले ही आंकड़ें एनडीए के पक्ष में हो, लेकिन विपक्ष भी अपना साझा उम्मीदवार खड़ा करके चुनाव को दिलचस्प और रोचक बनाने में लग गया है। इसी के चलते बी सुदर्शन रेड्डी और सीपी राधाकृष्णन तमाम दलों के नेताओं से मिलकर उनका समर्थन मांग रहे हैं।
बीते दिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वी. सुदर्शन रेड्डी से मुलाकात की और कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि न्याय और संवैधानिक मूल्यों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि संविधान, कानून और लोगों के अधिकारों की रक्षा में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के लंबे कार्यकाल ने उन्हें इस उच्च संवैधानिक पद के लिए “सर्वोत्तम विकल्प” बनाया है। उन्होंने भाजपा पर उपराष्ट्रपति पद को एक विशेष विचारधारा से जोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा दृष्टिकोण राष्ट्रीय हित के विरुद्ध है।
बी सुदर्शन रेड्डी ने मंगलवार को कहा था कि वह आभारी हैं कि जो लोग इंडिया गठबंधन में नहीं हैं, वे भी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। रेड्डी ने सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों से दलगत भावना से ऊपर उठकर योग्यता और सिद्धांत के आधार पर उनकी उम्मीदवारी पर विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा, ”आप जानते ही हैं कि विपक्ष ने मुझ पर भरोसा किया है और मुझे उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। मैं बहुत आभारी हूं कि न केवल इंडिया गठबंधन, बल्कि गठबंधन से बाहर के लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लेकिन मेरे मित्र अखिलेश यादव के बिना यह संभव नहीं होता।” रेड्डी ने हाल ही में दिल्ली में आप नेता अरविंद केजरीवाल और चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी मुलाकात की थी।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News