संसदीय समिति ने इंडिगो और एअर इंडिया के अधिकारियों से हवाई किराए में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। एयरलाइंस ने …और पढ़ें
संसदीय समिति ने हवाई किरायों में वृद्धि पर जताई चिंता।
संसदीय समिति ने हवाई किराए में वृद्धि पर चिंता जताई।
एयरलाइंस ने ईंधन लागत और पाक हवाई क्षेत्र को कारण बताया।
इंडिगो और एअर इंडिया को भारी वित्तीय घाटा हुआ।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो और एअर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को हुई एक बैठक में संसदीय समिति ने हवाई किरायों में बढ़ोतरी पर चिंता जताई। इस पर एयरलाइन अधिकारियों ने समिति को बताया कि विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों और पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से उनकी परिचालन लागत बढ़ रही है।
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने सोमवार को दिन के दूसरे हिस्से में दोनों विमानन कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की। इससे पहले दिन में उनकी बैठक नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के महानिदेशकों साथ हुई।
सूत्र ने बताया कि इस बैठक में भारत में वैश्विक विमानन के तौर-तरीके अपनाने के लिए किए जा रहे उपायों और विमान सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो को सितंबर तिमाही में ईंधन की ऊंची कीमतों और रुपये के मूल्य में गिरावट के चलते 1,879.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर उड़ानें संचालित करने वाली एअर इंडिया का घाटा भी 2025-26 में करीब दोगुना हो गया।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।