'पायरो गन' से सुनहरी चिंगारियां… फ्लाईओवर पर पुलिस मैडम का अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन, कार के बोनट पर काटा केक – AajTak

Feedback
Maharashtra News: कराड में कोल्हापुर नाका से नांदलापुर तक बने करीब साढ़े तीन किमी लंबे फ्लाईओवर पर महिला पुलिसकर्मी का बर्थडे सेलिब्रेशन अब विवादों में है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी अपनी नई कार के साथ जन्मदिन मनाती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान कार के बोनट पर केक रखा गया और वहीं बैठकर केक काटा गया.
वीडियो में फूलों का बुके, आकर्षक लाइटिंग और पायरो गन से निकलती सुनहरी चिंगारियां भी दिखाई दे रही हैं. पूरे सेलिब्रेशन को कैमरे में रिकॉर्ड कर रील के रूप में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.
जिस फ्लाईओवर पर गई थी 4 युवकों की जान 
कराड का कोल्हापुर नाका-नांदलापुर फ्लाईओवर हाल के दिनों में हादसों को लेकर चर्चा में रहा है. कुछ महीने पहले इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ था. इसके बाद धीरे-धीरे यहां यातायात शुरू किया गया.
करीब 10 से 15 दिन पहले इसी फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ था. कोल्हापुर से सातारा की ओर जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस हादसे के बाद फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं.
वायरल वीडियो पर उठे ट्रैफिक नियमों से जुड़े सवाल
अब महिला पुलिसकर्मी की बर्थडे रील सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि सार्वजनिक फ्लाईओवर पर कार खड़ी करके इस तरह जन्मदिन मनाना कितना उचित है. खासकर तब, जब इसी जगह हाल ही में चार लोगों की जान जा चुकी है. देखें VIDEO:- 
वीडियो में कार के बोनट पर बैठकर केक काटने और पायरो गन से चिंगारियां निकालने का दृश्य भी दिखाई देता है. इसे लेकर पुलिसकर्मियों के आचरण और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं.
लोगों का सवाल है कि जब पुलिस आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपेक्षा करती है, तो पुलिसकर्मियों को भी सार्वजनिक सड़कों पर नियमों और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए.
फिलहाल वायरल वीडियो के मामले में संबंधित महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ प्रशासन की ओर से किसी कार्रवाई की जानकारी इस खबर के लिए उपलब्ध नहीं है. अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News