IND vs NZ: रोहित-विराट से लेकर युवा सितारों तक, वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें – News24 Hindi

Written By Alsaba Zaya
Rohit Sharma And Virat Kohli/ Image Source: ANI
IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है. इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन होगा. लंबे समय बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे क्रिकेट में वापसी पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं, कप्तान शुभमन गिल के सामने टीम को सही दिशा देने और अपनी बल्लेबाजी से प्रभाव छोड़ने की चुनौती होगी. भारतीय टीम इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी अहम मान रही है.
विराट कोहली भारतीय बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ियों में से एक हैं. मुश्किल परिस्थितियों में पारी को संभालना और मौका मिलने पर तेजी से रन बनाना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में शुरुआती ओवरों के दौरान तेज गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा. ऐसे में कोहली का अनुभव टीम के काफी काम आ सकता है. उन्होंने न्यूजीलैंड में 13 वनडे मैच खेलते हुए एक शतक की मदद से 596 रन बनाए हैं. भारतीय फैंस को उनसे एक बार फिर बड़ी पारियों की उम्मीद होगी.
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का अंदाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बना सकता है. शुरुआत में पिच को समझने के बाद वह बड़े शॉट खेलने से नहीं हिचकते. पावरप्ले में तेजी से रन बनाना और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाना उनकी अहम जिम्मेदारी होगी. रोहित ने न्यूजीलैंड की धरती पर 4 अर्धशतकों के साथ 437 वनडे रन बनाए हैं. विराट के साथ उनकी जोड़ी भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.
कप्तान शुभमन गिल के लिए यह सीरीज बल्लेबाजी के साथ नेतृत्व क्षमता दिखाने का भी बड़ा अवसर है. उनकी तकनीक और शानदार टाइमिंग उन्हें वनडे क्रिकेट का भरोसेमंद बल्लेबाज बनाती है. 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए गिल की कप्तानी और मैदान पर लिए जाने वाले फैसले भी चर्चा का विषय रहेंगे.
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती देते हैं. वह शुरुआती विकेट गिरने पर पारी को संभाल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन भी बना सकते हैं. भारतीय तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ उनका प्रदर्शन सीरीज में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है.
ग्लेन फिलिप्स अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए पहचाने जाते हैं. वह मिडिल और डेथ ओवरों में बड़े शॉट लगाकर कुछ ही समय में मैच का रुख बदल सकते हैं. भारतीय गेंदबाजों को उनके खिलाफ सही लाइन और लेंथ बनाए रखनी होगी. बल्लेबाजी के अलावा उनकी फील्डिंग भी न्यूजीलैंड के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News