Bareily News: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। मंडल भर के जिलों से महिला-पुरुष काफी किसान पहुंचे। वहीं धरना देकर बैठ गये। सिलेंडर भट्टी साथ लेकर आये किसानों ने खाना बनाया। 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्रदर्शन चला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। प्रदर्शनकारी किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स अलर्ट रहा। खुफिया एजेंसियां भी तैनात रहीं। भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल और तेजपाल सिंह के नेतृत्व में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के विभिन्न तहसीलों और जिलों के पदाधिकारी और किसान पहुंचे। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। ट्रैक्टर-ट्रालियों और कारों से महिला-पुरुष किसान बड़ी संख्या में पहुंचे।
वहीं भट्टी जलाकर खाना बनाना शुरू कर दिया। मांगों को लेकर शाम 4:30 बजे तक धरना चला। मंजीत धालीवाल का कहना है, किसानों को न्याय नहीं मिल रहा। प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। सरकार को प्रति एकड़ 50 हजार के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। जिससे लागत निकल सके। गन्ने का मूल्य 500 रुपये कुंतल किया जाए। आवारा पशुओं से फसलों का अधिक नुकसान होता है। आवारा पशुओं की रोकथाम को उचित प्रबंध किये जाएं। भूमि अभिलेखों में अंशदान निर्धारण जो त्रुटियां हैं उनको ठीक कराया जाए। किसान अपनी समस्याएं लेकर तहसीलों के चक्कर लगाते हैं। अधिकारी समस्याओं का निस्तारण नहीं करते हैं। तेजपाल ने कहा, यूनियनों के मांग पत्रों पर कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता है। सिर्फ छूठे आश्वासन मिलते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। अगर किसानों की मांगों को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play