Jamshedpur News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ तीन साल का समझौता – Hindustan

Jamshedpur News: झारखंड की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड ने तीन साल का समझौता किया है। इसके तहत राज्य के 13 जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संस्थागत क्षमता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए काम किया जाएगा। समझौते के तहत टाटा स्टील फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मातृ एवं नवजात शिशु जीवन रक्षा पहल (मानसी प्लस) जारी रखेगा। वहीं, प्रोजेक्ट स्वस्थ के माध्यम से दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी और प्रबंधन संबंधी सहयोग दिया जाएगा।
इस साझेदारी में स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्तर पर सेवाओं को बेहतर बनाने, स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता बढ़ाने, दवा आपूर्ति व्यवस्था, स्वास्थ्य प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर रहेगा। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व और प्रसव बाद देखभाल, नवजात एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, मलेरिया और टीबी की रोकथाम तथा टेलीमेडिसिन सेवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
गांव स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों को मजबूत किया जाएगा।
समझौता ज्ञापन पर झारखंड के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. प्रभात कुमार और टाटा स्टील फाउंडेशन के मुख्य परिचालन अधिकारी देबदूत मोहंती ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएचएम के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव राय ने कहा कि यह साझेदारी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और सामुदायिक अनुभव को जोड़कर बेहतर स्वास्थ्य परिणाम हासिल करने में मदद करेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News