जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा – News24 Hindi

Written By Alsaba Zaya
Vaishnavi Sharma/ Image Source: ANI
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में उनकी गेंदबाजी का ऐसा जलवा देखने को मिला कि उन्हें रैंकिंग में 53 स्थान का फायदा हुआ है. 20 वर्षीय वैष्णवी अब गेंदबाजों की सूची में 94वें नंबर पर पहुंच गई हैं. तीन मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 9 विकेट अपने नाम किए, जिसमें एक शानदार पांच विकेट हॉल भी शामिल रहा.
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों वनडे मुकाबले जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था. इस जीत में वैष्णवी की गेंदबाजी ने अहम योगदान दिया. खासतौर पर सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले में उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.
वैष्णवी शर्मा के लिए जिम्बाब्वे सीरीज बेहद यादगार रही. दूसरे वनडे में उन्होंने 39 रन देकर चार विकेट झटके थे. इसके बाद आखिरी मुकाबले में उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल पूरा किया. वैष्णवी ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 39 रन खर्च करके पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम 39.5 ओवर में महज 131 रन पर सिमट गई.
इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वैष्णवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने अपने वनडे करियर के केवल तीसरे मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की. 20 साल और 314 दिन की उम्र में पांच विकेट लेने वाली वह भारत की दूसरी सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गईं. पिछले 10 वर्षों में इतनी कम उम्र में वनडे में पांच विकेट लेने वाली वह सबसे युवा भारतीय गेंदबाज भी हैं.
वैष्णवी की इस सफलता की खास बात यह है कि जिम्बाब्वे दौरे से पहले उनके नाम वनडे क्रिकेट में कोई विकेट दर्ज नहीं था. उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना वनडे डेब्यू किया था, लेकिन पहले मुकाबले में उन्हें सफलता नहीं मिली थी. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच से उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार दो मुकाबलों में नौ विकेट लेकर अपनी प्रतिभा साबित की.
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में वैष्णवी के अलावा दूसरी भारतीय खिलाड़ियों ने भी सुधार किया है. तेज गेंदबाज सायली सतघरे 18 स्थान ऊपर चढ़कर 85वें नंबर पर पहुंच गई हैं. वहीं, क्रांति गौड़ को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 24वें पायदान पर हैं. बल्लेबाजों की सूची में प्रतिका रावल ने तीन स्थान की छलांग लगाई है. अब वह 18वें नंबर पर पहुंच गई हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News