सऊदी अरब में होने वाले WWE Night of Champions 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE Night of Champions 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions 2026 होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कंपनी ने अभी तक इसे खूब हाइप किया है. सऊदी अरब के दर्शकों को बहुत जल्द ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. बड़े मुकाबले तय किए गए हैं. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर वहां पर कम्पीट नहीं करेंगे. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि चौंकाने वाले सरप्राइज मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. खैर हम आपको Night of Champions 2026 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
Night of Champions 2026 को लेकर दर्शकों और रेसलर्स में खूब उत्साह है. सऊदी अरब के रियाद में स्थित किंगडम एरीना में ये आयोजित किया जाएगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. सऊदी में लगातार दूसरे साल इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. (Photo: WWE.com)
Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को होगा. ये प्रीमियम लाइव इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस नेटफ्लिक्स ऐप पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. आपको बता दें भारत में किसी भी टीवी चैनल पर इस शो का सीधा प्रसारण नहीं होगा. इवेंट को देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है. (Photo: WWE.com)
नाइट ऑफ चैंपियंस में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर और सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इस मैच में खूब बवाल मचने की उम्मीद है. कंपनी जरूर इस मुकाबले को मेन इवेंट में कराएगी. फैंस को इस बार नया चैंपियन देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)
नाइट ऑफ चैंपियंस में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओबा फेमी और जे उसो के बीच होगा. फेमी की राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ भी चल रही है. कहा जा रहा है कि फाइनल मुकाबले में लैसनर आकर फेमी के ऊपर हमला कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा. (Photo: WWE.com)
नाइट ऑफ चैंपियंस में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच स्टील केज मैच होगा. इसके अलावा ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिकी सेंट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी. क्वीन ऑफ द रिंग के लिए इयो स्काई और लिव मॉर्गन के बीच टक्कर होगी. वहीं वुमेंस यूएस चैंपियनशिप के लिए जेड कार्गिल और टिफनी स्ट्रेटन का मैच होगा. (Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News