मुख्य बातें
पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के दांव वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 8 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2946.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 महीने में कंपनी के शेयरों में 96 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सचिन तेंदुलकर ने आईपीओ से पहले आजाद इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव लगाया था।
सचिन तेंदुलकर के 5 करोड़ रुपये बन गए 31 करोड़ रुपये से ज्यादा
मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर ने 6 मार्च 2023 को हैदराबाद स्थित कंपनी आजाद इंजीनियरिंग में 5 करोड़ रुपये लगाकर हिस्सेदारी खरीदी थी। शेयर के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) और बोनस शेयर के बाद सचिन तेंदुलकर को आजाद इंजीनियरिंग का एक शेयर 114.10 रुपये का पड़ा था। तेंदुलकर को 5 करोड़ रुपये से कुल 4,38,210 शेयर मिले। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 28 दिसंबर 2023 को NSE में 720 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही सचिन तेंदुलकर के निवेश की वैल्यू बढ़कर 31.55 करोड़ रुपये पहुंच गई। अब आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 17 अगस्त 2026 को 2946.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने कंपनी में अपना निवेश अभी तक बनाए रखा है या उन्होंने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।
450% से अधिक उछल गए हैं आजाद इंजीनियरिंग के शेयर
आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले 450 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 524 रुपये था। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर सोमवार 17 अगस्त 2026 को 2946.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 87 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयर 78 पर्सेंट चढ़ गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2946.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1358.70 रुपये है।
वीवीएस लक्ष्मण, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने भी लगाए कंपनी में पैसे
सचिन तेंदुलकर के अलावा पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया। पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और वीवीएस लक्ष्मण ने तेंदुलकर के एंट्री प्राइस से दोगुने पर कंपनी में 1-1 करोड़ रुपये का निवेश किया। इन स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज को आजाद इंजीनियरिंग का एक शेयर 228.17 रुपये का पड़ा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर इन सेलेब्रिटीज को 215 पर्सेंट का रिटर्न मिला और इनके निवेश की वैल्यू बढ़कर 3.15 करोड़ रुपये पहुंच गई। आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ टोटल 80.6 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 179 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 87 गुना दांव लगा।
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के ‘काम की बात’ वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को ‘खोजने’ में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play