सड़क पर गिरे युवक के ऊपर चढ़ा दी थी ऑडी… BJP के जिलाध्यक्ष रहे नेता का भतीजा है आरोपी, चश्मदीद दोस्त की गवाही – AajTak

Feedback
UP News: अलीगढ़ जिले के चर्चित ऑडी कार हिट एंड रन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया है. 20 अक्टूबर की रात हुई मनोज की दर्दनाक मौत के इस मामले में नया मोड़ तब आया जब इसे महज सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर गाड़ी से कुचलकर की गई हत्या पाया गया. मुख्य आरोपी विक्रांत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह का भतीजा बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और ऑडी कार को कब्जे में ले लिया है. क्या था पूरा मामला? हॉर्न बजाने के विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश…
घटना 20 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे थाना बन्नादेवी इलाके की है. मृतक मनोज के पिता गुड्डू सिंह और भाई कल्याण सिंह की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, रास्ते और हॉर्न बजाने को लेकर मनोज की ऑडी सवार लोगों से कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी.
आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और इसके बाद ऑडी कार से मनोज की बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
जब मनोज सड़क पर गिर गया, तो आरोप है कि ऑडी को पीछे करके जानबूझकर उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी कन्हैया भी घायल हो गया था. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिससे लोगों में भारी आक्रोश था. देखें VIDEO:- 
एसपी सिटी आदित्य बंसल का बयान 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि घायल चश्मदीद कन्हैया ने भी आरोपियों द्वारा जानबूझकर टक्कर मारने और गाड़ी चढ़ाने की बात की पुष्टि की है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए और फील्ड यूनिट से सबूत जुटाए.
थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने बीएनएस के तहत केस दर्ज किया. तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने ऑडी कार (UK07FW7577) के चालक और मुख्य आरोपी विक्रांत पुत्र पंकज निवासी फ्लैट नंबर 203, वैष्णो धाम, जादौन बिल्डर्स, जेल पुल के पास को  गिरफ्तार कर लिया.
राजनीतिक कनेक्शन और आगे की कार्रवाई
परिजनों का दावा है कि जिस ऑडी कार से इस वारदात को अंजाम दिया गया, वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस अब इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि घटना के वक्त कार में और कौन-कौन लोग मौजूद थे. पुलिस ने वाहन और अन्य साक्ष्यों को आधार बनाते हुए विधिक कार्रवाई तेज कर दी है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News