धनबाद, विशेष संवाददाता। मिशन सीआईएल-2026: रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म एंड इंफॉर्म विषय पर कोयला भवन में बुधवार को आयोजित सतर्कता संवादात्मक कार्यक्रम में कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सतर्कता का मूल आधार ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता व कर्तव्यनिष्ठा है। प्रभावी सतर्कता व्यवस्था केवल अनियमितताओं की रोकथाम तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह संगठन में विश्वास, जवाबदेही एवं उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति के निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कर्मचारियों से दैनिक कार्यों में नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता व उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play