स्मार्ट सिटी में अवैध कोचिंग सेंटर बंद होंगे – Live Hindustan

फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टरों के रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से संचालित व्यावसायिक गतिविधियां बंद होंगी। इसमें मुख्य रूप से अवैध तरीके से संचालित कोचिंग सेंटर के संचालकों पर कार्रवाई होगी। स्थल सील होने से लेकर भूखंड का आवंटन भी रद्द किया जा सकता है। बुधवार को एचएसवीपी संपदा अधिकारी ने निरीक्षण कर अपने स्टाफ को ऐसे भवनों को चिन्हित करने के आदेश दिए हैं। जिसमें विशेष रूप के पीजी, गेस्ट हाउस, कोचिंग संस्थान, नर्सिंग होम आदि व्यवसायिक गतिविधियों वाले भवनों की रिपोर्ट तैयार होगी।बहरहाल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टरों में आवंटित रिहायशी और वाणिज्यिक भूखंडों की जांच के लिए अधिकारियों को मैदान में उतार दिया है।
एस्टेट ऑफिसर के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों को विशेष रूप से उन संपत्तियों की पहचान करने को कहा गया है, जहां रिहायशी उपयोग के लिए आवंटित मकानों और प्लॉटों में व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। प्राधिकरण का मानना है कि ऐसे मामलों से सेक्टरों की मूल योजना प्रभावित हो रही है और स्थानीय निवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अब उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News