एअर इंडिया विमान के PAK एयरस्पेस में घुसने की जांच: एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, क्रू के खिलाफ एक्शन; 2025 से भारत… – Dainik Bhaskar

एअर इंडिया का दिल्ली से अमृतसर जा रहा एक विमान 22 जून को लैंडिंग के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एयर स्पेस में चला गया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
DGCA संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) तथा विमान क्रू के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि कार्रवाई के तहत क्या किया गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई।
DGCA के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-479 (दिल्ली-अमृतसर) अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। इसी दौरान रनवे पर पक्षी टकराने (बर्ड हिट) की एक अन्य घटना के बाद निरीक्षण चल रहा था। इसलिए विमान को कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाने (होल्डिंग) के निर्देश दिए गए।
बाद में जब विमान को लैंडिंग के लिए निर्देशित किया जा रहा था, तब वह थोड़े समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चला गया। पाकिस्तान ने अप्रैल 2025 से भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है।
दिल्ली से 3 मिनट की देरी से उड़ा था विमान
एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरबस AI-321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। यह विमान अपने तय समय से 3 मिनट देरी से उड़ा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई।
विमान को रात 10 बजकर 30 मिनट पर अमृतसर में लैंड होना था, लेकिन यह रूट से भटक गया और पाकिस्तान के एयर स्पेस में जा घुसा। इस बात का पता पायलट को भी तब लगा, जब पाकिस्तान एयर ट्रैफिक अथॉरिटी से विमान को चेतावनी मिलने लगी।
अमृतसर वापस आया तब तक रनवे बिजी हो गया
इस घटना के तुरंत बाद पायलट ने विमान का रास्ता बदला और यू-टर्न लेकर वापस भारत के एयरस्पेस में आया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। समय निकल जाने के बाद विमान अमृतसर की सीमा में पहुंचा, लेकिन ट्रैफिक बढ़ने से विमान को उतरने की परमिशन नहीं मिली।
एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से विमान को वापस दिल्ली जाने के निर्देश मिले। इसके बाद विमान वापस दिल्ली गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। करीब 2 घंटे बाद दोबारा अनुमति मिलने पर विमान ने अमृतसर के लिए फिर से उड़ान भरी और सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 4 घंटे की देरी से 2 बजकर 20 मिनट पर अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।
फिर एअर इंडिया का विमान पाकिस्तान की सीमा से वापस कैसे आया
एयरस्पेस बंद होने का मतलब यह है कि भारतीय विमानों को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में नियमित उड़ान की अनुमति नहीं होती। लेकिन अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के तहत सुरक्षा या असाधारण परिस्थितियों में दोनों देशों के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) आपस में तालमेल कर सकते हैं।
अमृतसर वाली घटना में DGCA के अनुसार विमान गो-अराउंड प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चला गया था और इसकी जानकारी तुरंत पाकिस्तान ATC को दी गई थी। इसे नियमित उड़ान नहीं बल्कि एक विशेष परिचालन स्थिति माना जा रहा है।
————————————
यह खबर भी पढ़ें…
चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने मुक्के मारकर शीशा तोड़ा
चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-1879) में एक पैसेंजर ने बीच हवा में ही हंगामा शुरू कर दिया। यात्री ने फ्लाइट की विंडो का शीशा भी तोड़ दिया। उसने फ्लाइट क्रू के साथ बदतमीजी की। इसके बाद क्रू ने उसे संभाला और फ्लाइट लैंड होते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News