पलवल, सरसमल। जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को हरफली और बघौला गांव में विकसित सात अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान डीपीसी, बाउंड्री वॉल, मकान, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। डीटीपी अनिल मलिक ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने जिला प्रशासन और पुलिस बल के सहयोग से यह अभियान चलाया। विभाग के अनुसार गांव हरफली में छह अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। यहां करीब 18 से 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित कॉलोनियों में 30 से 35 डीपीसी, कई बाउंड्री वॉल, 10 से 15 मकान तथा तीन प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय तोड़े गए।
इसके अलावा कॉलोनियों में बनाए गए सड़क नेटवर्क को भी हटाया गया। वहीं गांव बघौला में लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहां 8 से 10 डीपीसी, बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, डीटीपी कार्यालय का फील्ड स्टाफ और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।डीटीपी अनिल मलिक ने बताया कि हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम-1975 के तहत अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है, क्योंकि ऐसी जगहों पर कभी भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। विभाग जल्द ही लोगों को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play