Edited By Arif Khan
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर जानकारी दी. (Image – ANI)
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज सोमवार शाम अचानक फिर सस्पेंड हो गया. फेसबुक पेज पर करीब 90 लाख फोलोवर्स हैं. हालांकि, यह सामने नहीं आया है कि क्या ऐसा किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ है. इसको लेकर अभी तक फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. इससे पहले भी अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड 10 अक्टूबर को सस्पेंड हुआ था.
इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखी है. सोमवार रात 8.32 बजे पर किये गये इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘तकनीकी समस्या के कारण माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है. मेटा इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है.’ हालांकि, पार्टी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ‘फेसबुक पेज’ में आई तकनीकी समस्या किस प्रकृति की है और इसे ठीक करने में कितना समय लग सकता है.
तकनीकी समस्या के कारण माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। मेटा (Meta) इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहा है।
बता दें, पिछली बार जब अखिलेश यादव का अकाउंट सस्पेंड हुआ था तो उन्होंने इसको लेकर भाजपा पर निशाना साधा था. हालांकि, अगले ही दिन उसे बहाल कर दिया गया था. सपा ने उस समय इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301