सपा सांसद के पीए समेत 4 गिरफ्तार, कार में मिला अपह्रत युवक; हत्या कर नदी में फेंकने की थी प्लानिंग – Hindustan

समाजवादी पार्टी के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद पर केस दर्ज कराने वाले युवक के अपहरण मामले में पुलिस ने सोमवार की भोर में कांटे के पास से सांसद के पीए, जिला पंचायत सदस्य समेत चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवक को भी छुड़ा लिया। वह एक लग्जरी कार में मिला। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार, नकदी, मोबाइल फोन और अपहृत युवक के हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र, आधार कार्ड और आवेदन पत्र जैसी चीजें भी पुलिस ने बरामद की हैं। पूछताछ में पता चला कि अपहृत युवक की हत्या कर अयोध्या में सरयू नदी में फेंकने की आरोपियों ने योजना बनाई थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि 18 सितंबर की रात बखिरा क्षेत्र के लेडुआ-महुआ में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी एक युवक को टच हो जाने से विवाद शुरू हुआ था। इसमें सांसद की गाड़ी पर पथराव भी हुआ थ्ज्ञा। सांसद ने अज्ञात उपद्रवियों पर केस दर्ज कराया था। वहीं दूसरे पक्ष के संतोषपुर गांव के रहने वाले विशाल पुत्र जेठू ने सांसद, जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव समेत अन्य पर केस दर्ज कराया था। उसके बाद सांसद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले युवक के बड़े भाई ओमप्रकाश कुमार ने रविवार को उसके भाई का अपहरण होने की तहरीर दी। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव निवासी कदमा, बभनी गांव निवासी सांसद के पीए धर्मेंद्र यादव, अशोक यादव निवासी परसोहिया, बखिरा और जितेंद्र यादव निवासी हरिबंशपुर, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती के खिलाफ अपहरण और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

अपहृत युवक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया। एसओ दिलीप सिंह, एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम ने सर्विलांस की मदद से सोमवार की भोर में कांटे के पास कार में बैठे अपहृत विशाल को बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 42,620 रुपये नकदी, पांच मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार, अपहृत के हस्ताक्षरशुदा व फोटोयुक्त शपथ पत्र, आवेदन पत्र और 15 आधार कार्ड बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी विश्वकेतु यादव ने बताया कि विशाल कुमार ने गणेश प्रतिमा विसर्जन में बवाल होने के कारण उसे और सांसद को मुकदमे में नामजद किया था। इसलिए वह और उसके तीनों साथी उसे सांसद के यहां ले गए। वहां उनके सामने नोटरी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराया। इसके बाद विशाल को अयोध्या में ले जाकर उसकी हत्या करके सरयू नदी मे फेंकने ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News