नई दिल्ली। सबवे रेस्तरां का संचालन करने वाली कंपनी एवरब्रांड्स इंडिया लिमिटेड ने आईपीओ के जरिये 600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेजों का मसौदा दाखिल किया हैं। कंपनी आईपीओ में पूरी तरह नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। एवरब्रांड्स इंडिया आईपीओ से प्राप्त राशि में से 125 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी कुलिनरी ब्रांड्स इंडिया के कर्ज के भुगतान में करेगी। वहीं 326.85 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी के स्वामित्व और कंपनी द्वारा संचालित (सीओसीओ) प्रारूप में नए सबवे स्टोर स्थापित करने के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play