'सभी एयरपोर्ट, रोड का काम एक आदमी को', अडानी का नाम लेकर बीजेपी पर बरसीं प्रियंका गांधी – ABP न्यूज़

Priyanka Gandhi Attack BJP: लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान बोलते हुए कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार (13 दिसंबर 2024) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने राजनाथ सिंह केआरोपों का जवाब देते हुए कहा, “सारी जिम्मेदारी जवाहरलाल नेहरू पर डाल दी जाती है, आप वर्तमान की बात क्यों नहीं करते.”
प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “कृषि कानून ताकतवर लोगों के लिए बनाए गए हैं…सभी एयरपोर्ट, सड़क, रेलवे के काम एक व्यक्ति को दिए जा रहे हैं. सरकार अडानी का पक्ष ले रही है. लोग मानते थे कि संविधान उनकी रक्षा करेगा, लेकिन अब उनका भरोसा खत्म हो गया है.”
‘भारत का संविदान संघ का संविधान नहीं’
प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने कहा, “अगर लोकसभा चुनाव के नतीजे नहीं आते तो वे (भाजपा) संविधान बदलना शुरू कर देते. सच तो यह है कि भाजपा अब संविधान की बात करती है क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनावों में पता चला है कि लोग इसकी रक्षा कर रहे हैं. शायद वे यह नहीं समझ पाए हैं कि भारत का संविधान संघ का संविधान नहीं है.”
‘भारत के लोगों के मन में उम्मीद और सपने देखे हैं’
प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा स्वतंत्रता संग्राम दुनिया में अनूठा था क्योंकि यह सत्य और अहिंसा पर आधारित था. लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुई घटनाओं को याद करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जब जाति जनगणना की मांग उठाई गई तो वे चुप थे. प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने भारत के लोगों के मन में उम्मीद और सपने देखे हैं. उन्नाव बलात्कार पीड़िता के घर जाने का जिक्र करते हुए गांधी कहती हैं कि उनके पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को न्याय मिले.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News