Bihar Education News Hindi छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के श्री धनिक लाल संस्कृत मध्य विद्यालय छौड़ाही में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय बंद हो गया है। यह विद्यालय 1977 में स्थापित किया गया था और यहां वर्ग एक से आठ तक के छात्र अध्ययन करते थे। लेकिन अब यह विद्यालय बंद होने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।
हम लोग इस विद्यालय से ज्ञान लेकर प्रतिष्ठित चिकित्सक तक बने। प्रारंभिक ज्ञान ही हमें इस जगह तक लाया है। विद्यालय का बंद होना दुखद है। आवाज उठाकर विद्यालय के प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित किया जाएगा। डॉ. एके सिंह, चिकित्सक
विद्यालय से हमने आठवीं तक शिक्षा प्राप्त की। संस्कृत के साथ अन्य भाषाओं विषयों का ज्ञान मिलता था। आज हम शिक्षिका पद पर दूसरे विद्यालय में कार्यरत हैं। अपने प्रारंभिक शिक्षा वाले विद्यालय में ताला बंद हो जाना दुखद है।- किरण कुमारी, शिक्षिका
इस विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए चार वर्ष हो गए। हम अंतिम शिक्षक थे। प्रबंध समिति द्वारा देखरेख का जिम्मा दिया गया है। परंतु स्थाई शिक्षक व छात्र के नहीं रहने से मन काफी व्यथित रहता है। विगत दो वर्ष में सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय में हजारों शिक्षकों की बहाली की गई। परंतु संस्कृत विद्यालय में एक भी शिक्षक नहीं मिला। सरकार को इस विषय पर सोचना चाहिए।- श्याम सुंदर महतो, सेवानिवृत्त शिक्षक
Bihar Teacher News: दूसरे राज्य के BPSC शिक्षकों की नौकरी पर खतरा, इस शर्त को पूरा नहीं किया तो सेवा होगी समाप्त
इधर छुट्टी पर गए KK Pathak, उधर इन कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले; भीषण गर्मी में शिक्षा विभाग ने उठाया ये कदम
KK Pathak : आखिरकार नरम पड़ा शिक्षा विभाग, शिक्षकों को भीषण गर्मी में दे दी बड़ी राहत; पढ़ लें नया निर्देश