'सरदार पटेल ने 1,218 दिनों में कर दिखाया वो काम, जिसे दुनिया असंभव मानती थी', एकता दिवस पर बोले अमित शाह – AajTak

Feedback
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि आजादी के समय दुनिया के राजनीतिक जानकारों को लगता था कि भारत ज्यादा समय तक एकजुट नहीं रह पाएगा. लेकिन सरदार पटेल ने सिर्फ 1,218 दिनों में वह कर दिखाया, जिसे दुनिया असंभव मानती थी. 
गृह मंत्री शाह ने कहा कि, इतने कम समय में सरदार पटेल ने देश को एकजुट किया. आज उनके सपनों का भारत पूरी दुनिया के सामने गर्व से खड़ा है.
दरअसल, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. तीनों नेताओं ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी.
‘दुनिया को भारत के बिखरने का था डर’
अमित शाह ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ, तब दुनिया के कई राजनीतिक जानकारों ने देश के टूटने की आशंका जताई थी. उन्हें लगता था कि इतने बड़े और अलग-अलग रियासतों वाले देश को एक साथ रखना आसान नहीं होगा. लेकिन सरदार पटेल ने इस सोच को गलत साबित कर दिया.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, “At the time we attained independence, political pundits across the globe predicted that India would fall apart. Yet, in the 1,218 days following independence, Sardar Patel accomplished what everyone had deemed impossible. It was a feat that even a group of leaders working together might not have managed in an entire lifetime; in just 1,218 days, Sardar Patel forged a united India. The India envisioned and built by Sardar Patel now stands before the world with pride.”
शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने 1,218 दिनों में एकजुट भारत का निर्माण किया. यह ऐसा काम था, जिसे नेताओं का कोई समूह भी शायद पूरी जिंदगी में नहीं कर पाता. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की बनाई एकता आज भारत की पहचान है.
‘कांग्रेस ने सरदार पटेल को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे’ 
संबोधन के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत को भुलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कई सालों तक देश में सरदार पटेल को उनके योगदान के मुताबिक सम्मान नहीं मिला. कांग्रेस ने हमेशा उनकी यादों को मिटाने की कोशिश की, लेकिन सूरज की चमक को छिपाया नहीं जा सकता. 
शाह ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने सरदार पटेल की विरासत को देश के सामने मजबूती से रखने का काम किया. इसी के तहत ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराया गया. यह विशाल प्रतिमा आज आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचती दिखाई देती है.
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, “For many years, India did not accord Sardar Sahab the respect he truly deserved for his contributions. The Congress party has always sought to erase the memory of Sardar Sahab. However, one cannot conceal the brilliance of the sun. When Narendra Modi became the CM of Gujarat, he ensured that Sardar Sahab’s legacy was firmly established before the entire nation by commissioning the ‘Statue of Unity’—a monumental structure that reaches toward the skies.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सरदार पटेल का जीवन बताता है कि किसी राष्ट्र की असली ताकत उसकी एकता में होती है. एकता तभी मजबूत होती है, जब सभी के मन में राष्ट्र पहले का भाव हो.
योगी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित था. उनके विचार आज भी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को पूरा करने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने प्रदेश के लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई भी दी.
आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई। सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में और एकता का सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव में निहित है। माँ भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।
असम और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने भी किया याद
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने असम को भारत का हिस्सा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी. सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों को एक साथ लाने में भी बड़ी भूमिका निभाई.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें अखंड भारत का शिल्पकार बताया. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने साहस और मजबूत इच्छाशक्ति से सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोया. उन्होंने किसानों के अधिकारों और ग्रामीण स्वावलंबन के लिए किए गए उनके काम को भी याद किया.
माननीय केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री @sarbanandsonwal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ कामाख्या से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करती हूं। https://t.co/khuRZI89Du
CM फडणवीस और मोहन यादव ने दी भी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरदार पटेल को देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता का शिल्पकार बताया. उन्होंने कहा कि भारत को एकजुट करने में उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए समर्पित सरदार पटेल का जीवन देश के नवनिर्माण की प्रेरणा देता है.
On #RashtriyaEktaDiwas, we remember the man who played a pivotal role in keeping Assam a part of India- Loh Purush, Sardar Vallabhai Patel. He not only ensured Assam was not divided, but also brought together all princely States to form the country, we today call as India. His role in building our nation will always be cherished by Indians. Tributes to Sadar Patel on his jayanti.
पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी सरदार पटेल को उनकी 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि उनकी मजबूत इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व ने 560 से ज्यादा रियासतों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने के संकल्प को दोहराने की अपील की.
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी सरदार पटेल को किया नमन
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर सरदार पटेल के कथन को करते हुए लिखा कि जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता.
“जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता…” ~ सरदार वल्लभ भाई पटेल आधुनिक भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारत को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त और अखंड भारत की नींव रखने वाले सरदार पटेल जी का अदम्य साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण हमारी अमूल्य विरासत है। उनके आदर्श सदैव देश को एकता, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के पथ पर प्रेरित करते रहेंगे।
खड़गे ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार थे. उन्होंने अपने साहस, दूरदर्शी नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण से भारत को एक सूत्र में पिरोया और मजबूत देश की नींव रखी. उनके आदर्श आज भी देश को एकता, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News