इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है. आज फिर 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये के पार पहुंच गई है. जबकि चांदी की कीमत भी बढ़ोतरी के साथ 2 लाख 70 हजार रुपये किलो के पार है.
ibjarates.com पर 19 मई 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 158271 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145559 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी का रेट क्या है?
999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज (मंगलवार) सुबह बढ़कर 270221 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 268040 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में चांदी के भाव में काफी उछाल दर्ज किया गया है.
Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमत
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. यह रेट्स सर्वमान्य हैं. हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू