Jamtara News: थाईलैंड में जामताड़ा की बेटी ने गाड़ा झंडा, एयर गन शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल – Zee News

Jamtara News: जामतारा की बेटी देवासी हेम्ब्रम ने थाईलैंड में आयोजित एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है. इससे पहले, उन्होंने गोवा में आयोजित राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित कर दी थी.
Trending Photos
Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा की बेटी देवासी हेंब्रम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का मान बढ़ाया है. हाल ही में 4 से 7 मई तक थाईलैंड में आयोजित एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवासी ने गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम किया है. एक साधारण परिवार से आने वाली देवासी के पिता खेती-मजदूरी कर घर चलाते हैं. 

आर्थिक तंगहाली के बावजूद, जामताड़ा में रहकर पढ़ाई करने वाली देवासी ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट हौसले से इस मुकाम को हासिल किया है. इससे पहले भी इसी साल गोवा में आयोजित राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. जीत की खुशी के बीच देवासी ने अपनी व्यावहारिक चुनौतियों को भी सामने रखा है. उन्होंने बताया कि एयर गन शूटिंग जैसे महंगे खेल के लिए उनके पास पर्याप्त और आधुनिक साधन-संसाधन उपलब्ध नहीं हैं. अगर मुझे बेहतर संसाधन और आधुनिक ट्रेनिंग मिले, तो मैं आने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए और भी पदक जीत सकती हूं. 

यह भी पढ़ें: जिस कुएं पर निर्भर थे 300 लोग, वो अचानक हो गया जमींदोज… मुसीबत लेकर आई 18 मई

Add Zee News as a Preferred Source

देवासी हेंब्रम बताती हैं कि एयर गण शूटिंग के जितने साधन संसाधन होने चाहिए, वो उनके पास उपलब्ध नहीं है. आगे शूटिंग के लिए बेहतर संसाधन चाहती है, ताकि आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगी में देश और राज्य का नाम रौशन कर सके. फिलहाल राज्य सरकार से सहायता की उम्मीद है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News