ससुराल वालों ने लाठी से मार-मारकर कर डाली महिला की हत्या, खेत में मिली लाश- दो बच्चों के सिर से उठा मां का सा – India.Com

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली. नौहट्टा इलाके में रहने वाली 30 साल की सविता देवी की कथित तौर पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार (26, मई) शाम की है. सविता देवी खेत में भिंडी तोड़ने गई थीं, तभी उनके रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए.

मृतका अपने दो छोटे बच्चों के साथ गांव में रहती थीं, जबकि उसका पति अरविंद विश्वकर्मा दूसरे राज्य में काम करता है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार के अंदर लंबे समय से तनाव चल रहा था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के पीछे निजी रिश्तों और पुराने विवादों का एंगल भी सामने आ रहा है.

जांच के दौरान पुलिस को ये जानकारी मिली कि सविता देवी की जान-पहचान बिजली विभाग के एक अधिकारी से थी, जो अक्सर उनसे मिलने आता था. इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद हुआ था. ससुराल पक्ष इन मुलाकातों का विरोध करता था और इसे लेकर घर में तनाव बना रहता था.
इसी बीच बिजली विभाग की टीम ने आरोपी शंभू विश्वकर्मा के घर पर छापेमारी की थी, जिसके बाद बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ. परिवार को शक था कि इस कार्रवाई में सविता देवी ने उस अधिकारी की मदद की थी. पुलिस मान रही है कि इसी नाराजगी ने हिंसक रूप ले लिया.

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. इनमें मृतका के चाचा ससुर शंभू विश्वकर्मा और उसके दो बेटे भी शामिल हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी शंभू विश्वकर्मा को झारखंड के गढ़वा जिले से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी. वहीं, महिला के बच्चों की स्थिति को लेकर भी गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News