IPL 2026: पहले मैच में ऐसी होगी PBKS और GT की प्लेइंग 11! 7 करोड़ के स्टार ऑलराउंडर को बाहर बैठाएंगे कप्तान गिल? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
PBKS vs GT Possible Playing 11: IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया. IPL का अब चौथा मैच श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स और शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस के बीच होगा. दोनों टीमों के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर रही है. दोनों ही IPL 2026 की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे. सभी के मन में सवाल है कि वो किस प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगे. आइए PBKS और GT की संभावित प्लेइंग 11 समेत अन्य जानकारी पर नजर डालते हैं.
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. (इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार)
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा. (इम्पैक्ट प्लेयर: कगिसो रबाडा)
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL इतिहास में अब तक कुल 6 मैच हुए हैं. तीन मुकाबले PBKS ने अपने नाम किए हैं, वहीं गुजरात टाइटंस को भी 3 मैचों में जीत मिली है. आज जो टीम जीत दर्ज करेगी, वह विरोधी टीम पर बढ़त हासिल कर लेगी.
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच महामुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह पिच बल्लेबाजों को मदद करती है और गेंदबाजों को भी सपोर्ट मिलता है. इस मैदान पर 180-190 रन को एक अच्छा स्कोर माना जाता है.
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मैच फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे. इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है. शाम 7 बजे टॉस होगा और दोनों टीमें 7:30 बजे मैदान पर उतरेंगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News