सोने-चांदी के दाम में बुधवार को भी भारी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोने के भाव में 2300 रुपये तक की गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमत 5400 रुपये सस्ती हो चुकी है.
यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं. वहीं ईरान ने अमेरिका के सामने शांति प्रस्ताव रखा है, जिसमें होर्मुज से नाकाबंदी हटाने की बात कही है. अगर ये शर्तें अमेरिका द्वारा मान ली जाती हैं तो ग्लोबल स्तर पर तनाव कम हो सकता है और तेल की कीमतें तेजी से गिर सकती हैं.
कमोडिटी मार्केट के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी सोने-चांदी का भाव भी कम हुआ है. बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 1,100 रुपये गिरकर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम आ गईं. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरावट कमज़ोर वैश्विक रुझानों के कारण हुई, क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और डॉलर के लिए ‘सेफ-हेवन’के रूप में बढ़ती मांग के असर का आकलन कर रहे थे.
दिल्ली में सोना और चांदी की कीमत
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये कम होकर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं, जबकि मंगलवार को बाज़ार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
इसी तरह, चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में चांदी भी कमजोर हुई और 3,300 रुपये गिरकर 2,69,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
एमसीएक्स पर कितना है सोने-चांदी का भाव?
5 जून फ्यूचर के लिए गोल्ड की कीमत 2369 रुपये कम होकर 1,55,247 रुपये पर आ गई. इसी तरह, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई. सुबह तेजी के बाद रात 8.45 बजे तक चांदी की कीमत 5422 रुपये कम होकर 265206 रुपये प्रति किलो पर आ गई.
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत
स्पॉट मार्केट में गोल्ड प्राइस 71.95 डॉलर पर औंस या 1.59% गिरकर 4,463.45 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली, जो 2.52% या करीब 2 डॉलर टूटकर 74.665 डॉलर प्रति औंस पर था.
(नोट- सोना-चांदी में निवेश या किसी अन्य तरह की खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू